Explore

Search

April 30, 2025 4:50 pm

रामनगरी अयोध्या में श्री उदासीन संगत ऋषि आश्रम में श्री गुरु पर्व महोत्सव का उल्लास चरम पर।

रिर्पोट– धर्मेंद्र कुमार सिंह।                          

अयोध्या। श्री उदासीन संगत ऋषि आश्रम में 27 सितंबर को गुरु पर्व महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। समाधिस्थ महा पुरुषों को संत,महंतो, भक्तो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी, साथ ही समागत संत,महंत,धर्माचार्य समाधिस्थ महा पुरुषों पुण्य स्मृति में अमृत मई भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

श्री उदासीन संगत ऋषि आश्रम के सदगुरनिष्ठ यसस्वी श्री महंत डॉ भरत दास जी महाराज ने बताया कि 19सितंबर से इस पुनीत पर्व पर श्रीमद भागवत कथा का रसपान कर भक्त कृतार्थ हो रहे हैं। श्रीमद भागवत कथा को विश्राम उपरांत संतो का वृहद भंडारा संपादित हुआ। 26 सितंबर को श्री राम चरित मानस पाठ एवम,27 सितंबर को प्रातः 11बजे धर्मध्वजा पूजन एवम 12बजे संतों का वृहद भंडारा संपादित हुआ।

29 सितंबर को गुरु पर्व का समापन एवम भंडारा श्री आया राम आश्रम स्वर्ग द्वार में संपादित होगा। श्री गुरु पर्व महोत्सव में देश के कोने,कोने से संत,महंत,भक्त पधारे हैं,अयोध्या सहित अन्य स्थानों से पधारे सभी संत,महंतो,अतिथियों को श्री महंत डॉ भरत दास जी महाराज द्वारा अंग वस्त्र दक्षिणा भेंट,विदाई प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai