Explore

Search

January 14, 2025 3:37 pm

दीपोत्सव का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए कुलपति ने मार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण।

रामनगरी का दीपोत्सव अद्भुत और अलौकिक होगाः कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल।

प्रभु श्रीराम के विराजमान होने बाद पहले दीपोत्सव में पूरी दुनियां की नजरे रहेंगी।

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने रामनगरी के दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र के संग रविवार को प्रातः 7ः30 बजे राम की पैड़ी के घाटों सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने 28 लाख दीए बिछाने के लिए किए गए मार्किंग स्थलों का मुआयना किया। इसके साथ ही उन्होंने दीपोत्सव सामग्री स्टोर का भी जायजा लिया।

कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के बाद का पहला दीपोत्सव होगा। आठवां दीपोत्सव होने के साथ सातवीं बार विश्व रिकार्ड बनाने जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के मंशानुरूप रामनगरी का दीपोत्सव अद्भुत और अलौकिक होगा। पूरी दुनियां की नजर अयोध्या पर रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियांे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरयू के 55 घाटों पर 28 लाख दीयों को सजाने के लिए 30 हजार वालंटियर्स लगाये जा रहे है। सभी के सहयोग से छोटी दीपावली पर 25 लाख दीयों को प्रज्ज्वलित करके विश्व रिकार्ड बनायेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार के दीपोत्सव में विवि परिसर सहित 14 महाविद्यालय, 37 इण्टर कालेज, 40 एनजीओ के वालंटियर्स लगाये गये है। इन्हें इनके माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन्हीं के सहयोग से पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए विश्व कीर्तिमान बनायेंगे।

कुलपति ने बताया कि 25 अक्टूबर से घाटों पर दीपों की खेप पहुॅचनी शुरू हो जायेगी। 26 से वालंटियर्स द्वारा दीए लगाने का कार्य शुरू हो जायेगा। 29 अक्टूबर से घाटो पर लगे दीए की गणना होगी। वही 30 अक्टूबर को घाटों पर लगे दीयों में बाती, तेल डालना व प्रज्ज्वलन करके विश्व रिकार्ड बनायेंगे।

मौके पर चिन्हाकंन समिति के संयोजक डाॅ0 रंजन सिंह, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 त्रिलोकी यादव, डाॅ0 अंशुमान पाठक, रवि प्रकाश मालवीय, इंजीनियर अंकित श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, शैलेश मिश्रा, ज्ञान चैधरी, कृष्ण, भानू सिंह, पियूष पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai