Explore

Search

March 14, 2025 2:11 pm

51 हजार दीपो से रोशन हुआ श्रृंगीऋषि आश्रम।

अयोध्या। श्रृंगीऋषि बाबा सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रृंगीऋषि आश्रम पर आयोजित श्रृंगीऋषि आश्रम धाम महोत्सव शनिवार को भव्य दीपोत्सव के साथ सम्पन्न हो गया। यहां 51 हजार दीप जब एक साथ जले तो पूरा आश्रम परिसर दूधिया रोशनी से जगमग हो उठे ।ऐसा लगा कि त्रेतायुग जीवंत हो उठा। भगवान श्री राम के जन्म के सूत्रधार महर्षि श्रृंगीऋषि की तपोस्थली भक्ति और आस्था से लबरेज हो गया।

महोत्सव से जुड़े मधुवन सिंह और उदयभान गुप्त ने बताया कि आसपास के सभी गांव की महिलाएं और विभिन्न विद्यालयों के हजारों स्कूली छात्रों के प्रयास से यह महोत्सव सफलता की कसौटी पर खरा उतरने में सफल रहा।

दीपोत्सव में अतिथि के रुप में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी तथा जिला पंचायत सदस्य सोनू पहलवान प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। विधायक और मेयर ने यहां विभिन्न मंदिरों में माथा टेका और दीपोत्सव के साक्षी बनकर अपनी आस्था निवेदित की।

इस अवसर पर सुभाष सिंह, प्रसूनलता सिंह,उग्रसेन सिंह,संजय सिंह, अजय सिंह देवेंद्र सिंह, अंजनी सिंह तथा बाबा जगदीश दास, पुजारी महेंद्र गोस्वामी,बाबा राम प्यारे दास, श्याम नारायन तिवारी और उमादास मधुबन सिंह, उदयभान गुप्ता,अंजनी सिंह,मनीष सिंह,बिमल गोस्वामी,विशाल सिंह ,पंकज सिंह, विवेक सिंह, देवेन्द्र सिंह, शमशेर खान,अमर सिंह,रघुवीर सिंह,नंदराज यादव,अजय यादव, अमरेन्द्र सिंह,अनुराग सिंह, सुजीत तिवारी, अखिलेश प्रजापति,सुनील यादव, विकास सिंह,तिलक राम यादव, लवकुश प्रजापति,रामफूल यादव, राकेश यादव, नीरज सिंह, शुभम सिंह, शिवम् सिंह, तालुकदार यादव,मोहन लाल यादव, तिलकराज यादव,आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai