Explore

Search

May 9, 2025 5:40 pm

श्रीराम कथा मर्मज्ञ की उपाधि शोभा राम दास को दी गई।

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शोभाराम दास को श्रीराम कथा मर्मज्ञ की उपाधि दी गई।

अयोध्या। रामलला अयोध्या सेवा समिति अध्यक्ष डा. आचार्य राजानन्द शास्त्री गुरुवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की पद यात्रा छोड़कर अयोध्या आए और यहां संतों का सम्मान कर उन्हें अलंकृत किया।

उन्होंने जयपुर राजस्थान के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शोभाराम दास को श्रीराम कथा मर्मज्ञ की उपाधि से विभूषित किया। आचार्य श्रीदास इन दिनों अयोध्या में है और रामहर्षण कुंज के सिद्धि सदन में रामकथा की रसवर्षा कर रहे हैं।

इस कथा के यजमान भवानी शंकर कुमावत व यशोदा कुमावत है। रामलला अयोध्या सेवा समिति अध्यक्ष आचार्य राजानंद शास्त्री ने कहा कि भारत के कई राज्यों में हिंदुत्व कमजोर हुआ है।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai