Explore

Search

January 18, 2025 11:17 pm

नेपाली संस्कृति परिषद समिति का 18 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोध्यामा आज से आरम्भ।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम तीर्थ क्षेत्र में आज से तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय नेपाली-गोरखा सम्मेलन आरम्भ हो गया है।

अयोध्या के बडा भक्तमाल आश्रम में आयोजित इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन इलाके, सिलीगुड़ी तराई डुवर्स, सिक्किम तथा पूर्वोत्तर राज्यों से करीब 250 तथा भारत के अन्य 12 राज्य तथा नेपाल लगायत 500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

प्रतिनिधियों करीब 50% महिलाएं हैं नेपाली समाज के प्रायःसभी उपजाति जसे राई सुब्बा तामंग गुरूङ मगर प्रधान सार्की कामी दमाई जोगी सन्यासी, लोहार, सुनुवार, मगर, ब्राह्मण, छेत्री, बौद्ध समुदायका शेर्पा, तमू, लेप्चा, भोटीया आदि की उपस्थिति है।

प्रतिनिधि ने आज सुबह अयोध्या धाम की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा निकाली एवं प्रभू श्रीरामका दर्शन शीराम मन्दिर में किया।

सम्मेलन के उद्घाटन में बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दु बौद्ध ईसाईयों पर हो रहे हमलों की निन्दा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। जीसमें भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया साथ ही बंग्लादेश की वर्तमान सरकार से हमलाकारी जेहादियों पर कडी कार्यवाही की मांग की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बरिष्ठ अधिकारी इन्द्रेश कुमार,परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अशोक चौरसिया, बडाभक्तमाल के महन्त श्री अवधेश दास, डॉ अनिल कुमार सिंह अवध प्रांत प्रभारी मुस्लिम राष्ट्रीय मंचरा जेन्द्र शिवाकोटी, शैलेश गुरूङ, दिनेश सोनी, हर्कबहादुर स्वार, अमिया छेत्री,

हरिप्रसाद उपाध्याय शिवांशु सद्दाम आलोक चतुर्वेदी ठाकुर राजा रईस काशिफ शेख चौधरी मोनू मिर्जा साबिर खान आदि की विशेष उपस्थिति थी। सम्मेलन 15 दिसम्बर को दोपहर बाद समाप्त होगा। सम्मेलन में भारत नेपाल संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai