Explore

Search

January 18, 2025 11:42 pm

गब्बर के नेतृत्व में शिवपाल यादव का हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

अयोध्या। 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें सपा कार्यकर्ता, उक्त उदगार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आज लखनऊ से अयोध्या जाते हुए बीकापुर विधानसभा अंतर्गत सोहावल में बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किया।

जसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सपा जिला उपाध्यक्ष ललित यादव जी की माता के निधन उपरांत आयोजित 13वीं संस्कार में शामिल होने पूरा ब्लाक अंतर्गत मड़ना गांव जा रहे थे उसी क्रम में बीकापुर विधानसभा अंतर्गत सोहावल में सपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिवपाल यादव का बहुत ही गर्म जोशी से स्वागत किया, भारी भीड़ से गदगद नजर आए शिवपाल यादव, गब्बर की पीठ ठोक कर दिया आशीर्वाद।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, यूवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राशिद जमील, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा राजू, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, नगर पंचायत सुचितागंज खरौनी चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ राम सुमेर भारती, जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत, पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव, जगजीवन पटेल, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, मसौदा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, सभासद प्रतिनिधि अबरार अहमद, दिनेश चौधरी, शफीक अहमद, फरीद अहमद, अजय रावत, दानिश खान डीके, साबिर खान बाबा, एशात खान, अवधेश गोस्वामी, प्रधान राजकुमार यादव, प्रधान मनोज यादव, प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान फूलचंद यादव, सलीम खान, रोली यादव, अयान खान, दिलशान खान, पिंटू वर्मा, राहुल यादव, अनीता निषाद, अनंत राम यादव, पूरन यादव, प्रधान ब्रिज किशोर रावत, प्रधान वकार अहमद, दान बहादुर यादव दान, जितेंद्र रावत, हाजी तब्बन, निजाम खान, नफीस खान, अरशद आलम मोनू, रामनाथ यादव, मोहित यादव, दयानंद पासी, पप्पू पासी, विपिन यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai