Explore

Search

February 18, 2025 11:56 am

रामायण विश्वविद्यालय में राम तारक यज्ञ की पूर्णाहुति, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हुए शामिल।

अयोध्या। अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में चल रहे राम तारक यज्ञ का आज विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उपमुख्यमंत्री ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामायण विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को संजोने का कार्य करेगा है। साथ ही युवाओं बधाई दी आने वाले समय में बढ़ी संख्या में छात्र उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त होगी। इस यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और यज्ञ वेदियों में आहुतियां दीं। विश्वविद्यालय परिसर में मंत्रोच्चारण और वैदिक अनुष्ठानों से गूंज उठा।

कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राम तारक यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ समाज में शांति, समृद्धि, और सौहार्द्र लाने का माध्यम है। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। रामायण विश्वविद्यालय के इस भव्य आयोजन को सभी ने सराहा और इसके सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय संस्था के कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर महर्षि संस्थान के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, ट्रस्टी पंकज शर्मा, राहुल भारद्वाज सहित संस्थान के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai