Explore

Search

June 27, 2025 10:38 am

कुलपति ने सेवानिवृत्त कर्मी के सुखद भविष्य की कामना।

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने परिसर के वरिष्ठ कर्मी राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर औपचारिक भेट की। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में शुक्रवार को अपराह्न कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 गोयल ने सेवानिवृत्त कर्मी के सुखद भविष्य के साथ उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर दीर्घायु होने की कामना की। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व महामंत्री श्याम कुमार सिंह ने बताया कि राम कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मी के रूप में विश्वविद्यालय में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। वे एक मृदुभाषी कर्मचारी के रूप में जाने जाते है। कर्मी राम कुमार के सेवानिवृत्त होने पर वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डाॅ0 रीमा श्रीवास्तव, मोहम्मद सहील, सहायक कुलसचिव सत्यप्रिय सामन्त, बृज नन्दन दूबे, अनूप कुमार सिंह, राजीव त्रिपाठी, डाॅ0 देशराज उपाध्याय, गिरीश चन्द्र पंत, सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों ने भी उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोग होने की शुभकामनाएं दी।

 

मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai