Explore

Search

June 28, 2025 11:14 pm

जनता में सरकार के प्रति उत्साह का माहौल- स्वतंत्र देव सिंह।

अयोध्या। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विधायक रामचन्दर यादव ने मिल्कीपुर विधान सभा के धमधुआ गांव में जनचौपाल लगाई। जनचौपाल में जलशक्ति मंत्री ने सरकार की योजनाएं गिनाई। जनचौपाल स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा दोनों अतिथियों का स्वागत किया गया। 

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रभाव है कि जनता में सरकार के प्रति उत्साह का माहौल है। परिवारवाद बनाम विकासवाद के इस चुनाव में जनता भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रही है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचार को आत्मसात करते हुए आज समाज का हर वर्ग खुद को भाजपा से जोड़कर देख रहा है। सरकार की नीतियों की वजह से हर व्यक्ति प्रसन्न है। प्रदेश सरकार ने अपराधमुक्त परिवेश का निर्माण किया है।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त यहां रोजगार के नित नए अवसर आ रहे है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि यूपी में भयमुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। जनचौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai