रिपोर्ट–धर्मेंद्र कुमार सिंह।
अयोध्या। महंत रामकेवल दास की अध्यक्षता में लव कुश भवन वाल्मीकि आश्रम से एक भव्य प्रभात फेरी कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में 108 शिवलिंग, गंगा जी और दक्षिण मुखी हनुमान जी की स्थापना की जायेगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इन दिव्य मूर्तियों की स्थापना से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजकुमार अग्रवाल (गोरखपुर) रहे, जिन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, नवदुर्गा की स्थापना का आयोजन कन्हैयालाल द्वारा किया गया। प्रभात फेरी कलश यात्रा आश्रम परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। वातावरण में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महंत रामकेवल दास जी ने इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए धर्म और आस्था के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयोजकों और श्रद्धालुओं के समर्पण भाव की सराहना की। इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है और लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करता है।
