Explore

Search

October 16, 2024 5:55 pm

IAS Coaching

नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल जायेगी आपकी किस्मत।

धर्म। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए उनका प्रिय त्योहार नवरात्रि शुरू होने बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है। इस पावन त्योहार का समापन 12 अक्टूबर को दशहरे के साथ होगा। ऐसे नवरात्रि के पहले दिन अगर आप कुछ खास उपाय करते हैं, तो मातारानी आप से प्रसन्न हो सकती हैं। शारदीय नवरात्रि को शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह 3 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है और 12 अक्टूबर को दशहरा के साथ नव दिवसीय त्योहार का समापन हो जाएगा। नवरात्रि में माता रानी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा का महत्व है। इस दौरान घर-घर मां दुर्गा की पूजा होती है और पूरा माहौल भक्तिभाव रहता है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होता है। इस दिन कुछ उपाय अपनाने से देवी मां की व‍िशेष कृपा म‍िलती है। मातारानी के प्रिय त्योहार नवरात्रि के पहले दिन कुछ उपायों को करना अधिक लाभप्रद माना जाता है। चलिए उन उपायों के बारे में गया के ब्राह्मण अनिल उपाध्याय जी से विस्तार से जानते हैं।

शारदीय नवरात्रि पर इन उपायों से करें मातारानी को प्रसन्न

हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं एक चीज

नवरात्रि के पहले दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाना बेहद फलदाई माना जाता है। इसे भगवान जी को अर्पित करके आंखें बंद करें और महावीर जी से प्रार्थना करें। साथ ही, उनके सामने अपनी मनोकामना बताएं। कहते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन इस उपाय को करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

केले के पौधे की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन आप अपने घर में केले का पौधा लगाकर इसकी पूजा कर सकते हैं। कहते हैं, ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान इसे घर में लगाने से सुख एवं समृद्धि आती है। यह पौधा श्री हरी का मनपसंद होने की वजह से केले का पौधा माता रानी को भी बेहद पसंद है।

इन चीजों के साथ देवी मां को अर्पित करें लाल चुनरी

नवरात्रि के पहले दिन एक लाल चुनरी में पांच प्रकार के सूखे मेवे को रखकर देवी मां को भोग अवश्य लगाएं। बाद में, इस भोग का सेवन भी कर लें। माना जाता है कि इस उपाय से धन की प्राप्ति होती है।

पहले दिन करें इन चीजों की खरीदारी

नवरात्रि के पहले दिन सोने या चांदी की कोई भी सामग्री खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं, ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

घर में लगाएं हरसिंगार का पौधा

मातारानी को हरसिंगार का फूल बेहद प्रिय होता है। ऐसे में नवरात्रि के शुरुआत में आप अपने घर के आंगन में बेहद शुभ माना जाने वाले इस फूल के पौधे लगा सकते हैं। कहते हैं, ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, नवरात्रि में माता रानी को हरसिंगार के फूल और माला भी चढ़ाए जा सकते हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Market Mystique