अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद गीत से हुई।उसके बाद अयोध्या विभाग संगठन मंत्री अंकित भारती, विभाग प्रमुख नागेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या महानगर अध्यक्ष अंकित मिश्रा, महामंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह नवनिर्वाचित अवध विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष व मंत्री ने मां सरस्वती व विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। महानगर SFS प्रमुख रुद्र प्रताप सिंह ने 2023-24 की इकाई भंग की और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप इकाई अध्यक्ष के रूप में राघवेंद्र तिवारी और इकाई मंत्री के रूप में दिवाकर चौरसिया के नाम की घोषणा की। मुख्य वक्ता अयोध्या संगठन विभाग प्रमुख प्रो.नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकारणी के माध्यम से ही संगठन अपनी गतिविधियों को समाज के मध्य प्रस्तुत करता है।कार्यकारिणी संगठन का महत्वपूर्ण व निर्णायक व्यवस्था है। अभाविप तीन भुजाओं से मिलकर बना है जिसकी पहली भुजा संगठन से जुड़े शिक्षक है जो मार्गदर्शन का काम करते है और दूसरी भुजा संगठन के कार्यकर्ता जो धरातल पर छात्र हित राष्ट्र हित में कार्य को क्रियान्वित करते है और तीसरा स्वयं विद्यार्थी है जो मिलकर संगठन को मजबूती और उसके काम को सफल बनाते है। महानगर अध्यक्ष डॉ अंकित मिश्रा ने कहा कि संगठन में पद नहीं दायित्व होता है जिसे हर दायित्वधारी को जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करना होता है नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषित की जिसमें दायित्व उपाध्यक्ष के रूप में सुमेधा पाठक , नेहा वर्मा , ऋतिक सिंह , यशफ कुरैशी , शशांक शेखर, सचिन देवा,अभिषेक कुमार, दायित्व सह मंत्री के रूप में श्रेया शुक्ला , यशवीर सिंग , हर्षित सिंह,चेतन अग्रवाल ,ऋषभ वर्मा, उज्ज्वल तिवारी , नितिन कुमार SFD संयोजक आशीष कुमार सह संयोजक अभय सिंह ,रुद्र गंगवार , अनमोल प्रजापति, SFS संयोजक अंशुल वर्मा , शाश्वत, रविन्द्र वर्मा , रुद्र , राष्ट्रीय कला मंच संयोजक कल्पना पांडेय, सह संयोजक वरुण सिंह , मोनिका पांडेय, मीडिया संयोजक गौरव त्रिपाठी ,सह संयोजक कामिनी चौरसिया, आदर्श चौधरी , दीप गोपाल मिश्रा ,सोशल मीडिया संयोजक सुधांशु शुक्ला सह संयोजक एकता वर्मा,आशीष जायसवाल , साहिल तिवारी , सविष्कार संयोजक यूराज सिंह, किशमय यादव , अभिषेक तोमर , फार्माविजन संयोजक अनुराग मिश्रा,सह संयोजक आयुष चौधरी ,दायित्व आंदोलन प्रमुख वैभव दूबे , ABH छात्रावास प्रमुख दिव्या सिंह, सरयू छात्रावास प्रमुख कृष्णा मोहन ,AND छात्रावास प्रमुख नेहा सेन , खेल संयोजक गौरव कुमार ,सह संयोजक आदित्य सिंह , शिव ओम तिवारी मनीष विश्वकर्मा के नाम की घोषणा की। घोषणा के बाद नई कार्यकारिणी के साथ बैठक करते हुए महानगर संगठन मंत्री राजवर्धन सिंह ने कहा कि संगठन कार्य आगामी योजना तथा प्रांत अधिवेशन की तैयारी हेतु सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करे। कार्य्रकम का संचालन साहिल तिवारी ने किया । अयोध्या विभाग संयोजक शशांक सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन आजाद दूबे, प्रांत SFD संयोजक शिवम मिश्रा ,प्रांत स्कूली कार्य संयोजक आशुतोष राणा सिंह ,अवध विश्वविद्यालय इकाई विस्तारक शौर्य वर्धन सिंह समेत महानगर कार्यकर्ता और विश्वविद्यालय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
