become an author

प्रो. प्रतिभा सिंह बनीं कृषि महाविद्यालय की पहली महिला अधिष्ठाता 

पदभार संभालने के बाद पहुंची कुलपति कार्यालय, कुलपति से की शिष्टाचार भेंट।

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कृषि जीव एवं रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतिभा सिंह को कृषि महाविद्यालय का अधिष्ठाता नियुक्त किया है। कुलपति ने यह निर्णय उनकी कार्य क्षमता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए लिया है। कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद की जिम्मेदारी कुलपति द्वारा सौंपी गई है। पदभार संभालने के बाद डॉ प्रतिभा ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर कुलपति से शिष्टाचार भेंट की।

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद पर कार्य कर रहे डा. वेदप्रकाश 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। डा. प्रतिभा कृषि विश्वविद्यालय में 23 मार्च, 1992 से अपनी सेवा दे रहीं हैं और यह वाराणसी की मूल निवासी हैं। उनके पास न्यूट्रिशियन पर दो किताबें लिखने का भी श्रेय प्राप्त है। उन्होंने पीएचडी की डिग्री आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि एवं ग्रेजुएशन की शिक्षा हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।

प्रो. प्रतिभा ने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र हित उनके लिए सर्वोपरि होगा और सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। डा. प्रतिभा सिंह के अधिष्ठाता बनाए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

शिंदे एवं अन्य विधायकों की बगावत के बाद अब महाराष्ट्र में शिवसेना का राजनीतिक भविष्य कैसा है?
  • Add your answer

today rashifal

[wps_visitor_counter]
× How can I help you?