Explore

Search

January 14, 2025 2:11 pm

श्रृंगीऋषि धाम महोत्सव का आयोजन 24 से ,आयेंगे चंपतराय।

गोसाईगंज,अयोध्या। श्रृंगीऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय पौराणिक स्थल श्रृंगीऋषि आश्रम परिसर में श्रृंगीऋषि धाम महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के पहले दिन 24 अक्टूबर को काशी के वेद पाठी पंडितों द्वारा वैदिक पूजन के साथ 1008 महिलाओं के दुरदुरिया पूजन के साथ महोत्सव का प्रारंभ होगा।इस दिन मुख्य अतिथि के रुप में अयोध्या रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री जयवीर सिंह

और उ० प्र० राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव उपस्थित रहेंगी।पहले दिन ही शाम को लोक गायिका प्रगति यादव की मंडली द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा और आश्रम के सभी पंचायती मंदिरों के साधु संतों का सम्मान होगा।

उक्त जानकारी एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उदयभान गुप्त और मधुवन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम को सारस्वत कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी होंगे।26 अक्टूबर की सायं एक लाख 21 हजार दीपो से पौराणिक स्थल पर दीप महोत्सव का आयोजन होगा पत्रकार वार्ता में देवेंद्र सिंह और अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai