रिपोर्ट– अनूप कुमार जायसवाल।
अयोध्या। राजनीतिक भागीदारी को लेकर अयोध्या में आज लखनऊ हाईवे स्थित पूरे काशीनाथ में कुर्मी महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमे अयोध्या जनपद के कुर्मी बिरादरी के लोग इकट्ठा हुए,
कुर्मी महाकुंभ में 15 से 20 हजार कुर्मी इकट्ठा हुए और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, कुर्मियों ने अयोध्या लोकसभा से कुर्मियो के प्रतिनिधित्व की मांग की, गैर भाजपा दलों के कुर्मी नेताओं का आरोप है कि कुर्मी बिरादरी का इस्तेमाल किया गया,
कुर्मी बिरादरी को उनका राजनीतिक हक नही मिला उन्हें हाशिए पर रखा गया इसलिए कुर्मी बिरादरी अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है,हजारों की संख्या में कुर्मी बिरादरी के लोग राजनीतिक हक के लिए अपनी आवाज बुलंद की, कुर्मी नेता जय करण वर्मा ने व अवधेश वर्मा ने कहा कि अयोध्या जनपद में कुर्मी बिरादरी की संख्या लगभग सवा दो लाख से ऊपर है।
लेकिन सामाजिक स्तर राजनीतिक स्तर पर कुर्मी समाज को हाशिए पर रखने का काम किया गया, कुर्मी बिरादरी का इस्तेमाल किया गया, कुर्मी बिरादरी को हाशिए पर रखने से कुर्मी नेता आहत है और अब कुर्मी महाकुंभ करके शक्ति प्रदर्शन के दौरान अयोध्या लोकसभा से कुर्मी प्रतिनिधित्व की मांग करता है।
![Bharat Samachar24x7](https://secure.gravatar.com/avatar/cfd794ac214210fa3e295f45c1bb9a97?s=96&r=g&d=https://bharatsamachar24x7.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)