Explore

Search

May 17, 2025 8:40 am

महर्षि महेश योगी की 108वीं जयंती पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के प्रांगण में होंगे संपूर्ण कार्यक्रम।

रिपोर्ट– धर्मेंद्र कुमार सिंह।

अयोध्या। महर्षि महेश योगी की 108वीं जयंती महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या के प्रांगण में मनाया जाएगा। यहां आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में विविध आयोजन किए जाएंगे। संपूर्ण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भगवान श्री राम की नगरी है इस ऐतिहासिक पवित्र स्थान पर रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना करना हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह विश्वविद्यालय न सिर्फ भारतीय संस्कृति को समर्पित होगा बल्कि आने वाली पीढियों के लिए ज्ञान, अनुसन्धान, और मूल्य आधारित शिक्षा का केंद्र बनेगा।

न्होंने ये भी कहा कि रामायण के आदर्शों से यह विश्वविद्यालय भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को सहेजने और रामायण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। कुलाधिपति ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय में न केवल एक शैक्षणिक संस्थान है अपितु भारतीय संस्कृति परंपरा और जीवन मूल्यों को संजोए रखने का एक अनोखा प्रयास है।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
Buzz4ai