become an author

नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने बांधा समां।

कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, जयंती पर दिखी सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां।

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय की छात्राओं ने युगलबंदी नृत्य “आग तन-मन में लगे, राधा कैसे न जले” तारे जमीं पर…. की प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांकेतिक नाटक के जरिए सत्य व अंहिसा के सिद्धान्तों पर चलने के लिए के लिए लोगों को प्रेरित किया। उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने “काहे पैसे पर इतना गुरुर किए है”….. नाटकीय मंचन के जरिए देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का संदेश दिया। इसी क्रम में उद्यान महाविद्याल के छात्र सचिन गुप्ता ने “ऐ मेरे वतन के लोगों…जरा आंख में भर लो पानी”….. गीत से शहीदों को याद किया तो पूरा ऑडिटोरियम शहीदों की याद में भावुक हो गया। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने भी व्याख्यान दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व डा. वी.के पाल ने किया। 

https://youtu.be/0dXE1TquBao?feature=shared

https://youtu.be/0dXE1TquBao?feature=shared

कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अंहिसा का मार्ग हिंसा के मार्ग की तुलना में अधिक साहस की अपेक्षा रखता है। हमें महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कृषि अधिष्ठाता प्रो. प्रतिभा सिंह ने कहा कि धैर्य रखने वाला मनुष्य अपने जीवन में सबसे अधिक शक्तिशाली बन सकता है।

कुलपति के सचिव प्रो. जसवंत सिंह ने कहा कि गांधी ने आजादी की लड़ाई ही नहीं बल्कि भारत को आत्मनिर्भर होने का रास्ता भी दिखाया। हम सभी को हिंसा का त्याग कर अहिंसा के मार्ग पर चलना होगा। इस मौके पर कुलपति ने एनसीसी कैडेटों को वार्षिक कैंप का प्रमाण पत्र भी वितरित किया। कार्यक्रम का संयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी.के दिवेदी ने किया। संचालन डा. सीताराम मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन डा. साधना सिंह ने किया।

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

शिंदे एवं अन्य विधायकों की बगावत के बाद अब महाराष्ट्र में शिवसेना का राजनीतिक भविष्य कैसा है?
  • Add your answer

today rashifal

[wps_visitor_counter]
× How can I help you?